महराजगंज (एके जायसवाल ), जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए बृजमनगंज के आलमाइटी पब्लिक इंटर कालेज केंद्र बनाया गया था। शनिवार को हुई परीक्षा में 409 छात्र अनुपस्थित रहे।
कुल 13 परीक्षा केंद्र में सर्वाधिक 716 परीक्षार्थी आलमाइटी इंटर कालेज में पंजीकृत थे। परीक्षा में 307 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 409 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य व केंद्र अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि समस्त परीक्षार्थियों को सघन जाँच के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया गया।स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में नायब तहसीलदार फरेंदा अंकित अग्रवाल परीक्षा शुरू होने से पहले से लेकर अंत तक केंद्र पर ही रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


