नयनसर के एजेएन एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
December 10th, 2025 | Post by :- | 0 Views

महराजगंज (एके जायसवाल)। छात्रों के प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए बुधवार को बृजमनगंज के ग्राम पंचायत नयनसर के रमजानपुर में स्थित एजेएन एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी में कक्षा छह से 10वीं तक के छात्र छात्राओं ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। दोपहर बाद मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आर्मी के जवान जेडी खान व विशिष्ट अतिथि बंजरहा सोनबरसा के प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अहसान ने प्रबंधक मकसूद आलम के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्रों द्वारा प्रस्तुत माडल के बारे जानकारी लिया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन से छात्रों को उनके अंदर छिपी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। निर्णायक मंडल द्वारा कक्षा सात के छात्र अब्दुल मुत्तालिब द्वारा प्रस्तुत माडल को प्रथम, कक्षा छह की छात्रा आरती गुप्ता को द्वितीय, कक्षा नौवीं की संयुक्त छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल को तृतीय स्थान का पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर उप प्रबंधक मेराज आलम, प्रधानाचार्य अबू तराब, जाहिर आलम, खुर्शीद अलाम, संजय गुप्ता, अल्ताफ, उस्मान, जाकिर अफसाना, नेहा, मनीषा, जिशान सहित अन्य मौजूद रही।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।