व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न बंद करें नगर पंचायत: विधायक वीरेंद्र चौधरी
December 9th, 2025 | Post by :- | 8 Views

महराजगंज (एके जायसवाल)। पटरी व्यापारियों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करवाने व सब्जी व फल विक्रेताओं को साप्ताहिक बाजार से हटाने की समस्या को लेकर मंगलवार को दोपहर उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय पर विधायक वीरेंद्र चौधरी ने व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना।

नगर पंचायत बृजमनगंज में कस्बा से सब्जी, फल व पटरी व्यवसायियों को कस्बा से दूर वेंडिंग जोन में भेजने को लेकर उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय पर विधायक वीरेंद्र चौधरी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना।

विधायक ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद जिलाधिकारी से वार्ता कर समस्याओं से अवगत करवाया। समस्त व्यापारियों की सहमति से विधायक ने निर्णय लिया कि साप्ताहिक बाजार अपने पूर्व निर्धारित स्थान पर जैसे लगता था वैसे ही लगेगा।

मुख्य मार्ग छोड़ कर कस्बे में कहीं भी सब्जी व फल की दुकानों लगाई जाए। वेंडिंग जोन में स्वेच्छा से दुकानें लगाई जाए किसी व्यापारी पर वेंडिंग जोन में जाने का दबाव न बनाया जाए। किराए के भवन में दुकानें लगाई का सकती है। ठेला व्यापारी मुख्य मार्ग छोड़ कर ठेला लगा सकते है।

समस्याओं के संबंध में विधायक के नेतृत्व में बुधवार को व्यापार प्रतिनिधित्व मण्डल जिलाधिकारी से मुलाकात करेगा। विधायक ने कस्बा में भ्रमण कर व्यापारियों से मुलाकात कर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि नगर पंचायत व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न बंद करें।

इस अवसर पर आनंदनगर के पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनारायन चौरसिया, वरिष्ठ सपा नेता दिलीप चौधरी, विनोद जायसवाल, रूपनारायण जायसवाल, विष्णु जायसवाल, कुन्नू चौधरी, बबलू जायसवाल, महेश जायसवाल, शिव प्रकाश जायसवाल, आनंद जायसवाल, संजय जायसवाल, अब्दुल सलाम, रवि वर्मा, सूरज कसौधन, श्याम मोदनवाल, राहुल वर्मा, संदीप कसौधन, नासिर सहित अन्य मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।