राजस्थान

16 साल से फरार जिला स्तरीय टोप-10 सूचि में शामिल पीओज (उद्घोषित अपराधी) गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करण शर्मा आईपीएस ने बताया कि पुलिस आयुक्त जयपुर द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के तहत समस्त थानाधिकारी जयपुर उत्तर को स्थायी वारण्टी, 299 सीआरपीसी, पीओज, 173 (8) सीआरपीसी में पैण्डिंग अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर श्री नीरज पाठक अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के निर्देशन में एवं श्री पियूष कविया सहायक पुलिस आयुक्त माणकचौक जयपुर उत्तर के सुपरविजन में श्री राकेश ख्यालिया थानाधिकारी माणकचौक के नेतृत्व में श्री गिरधर सिंह कानि. 8123 एवं चुनिन्दा कार्मिको की टीम गठित की गई थी। टीम के सदस्य श्री गिरधर सिंह द्वारा लगातार आस सूचना संकलित कर वांछित अपराधियों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में टीम के सदस्य श्री गिरधर सिंह ने अपने व्यवसायिक कौशल का उपयोग करते हुये आसूचना संकलन कर तथा तकनिकी सहायता प्राप्त कर मुल्जिम रामप्रसाद डे पुत्र श्री केतुल उर्फ बैतुल उर्फ तैतुल जाति कायस्थ उम्र 49 साल निवासी उदयचन्द्रपुरा पुलिस थाना नकासीपाडा जिला नदिया पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना हाजा पर दिनांक 26.02.2009 को परिवादी श्री मुकेश कुमार सोनी ने रिपोर्ट दी कि मेरी फर्म पर अभियुक्त रामप्रसाद डे आया व अपने आप को डायमंड का व्यवसायी बताकर फर्म से माल लेकर दो-तीन में आकर रुपये देने की बात कहकर करीब 85 लाख रुपये के डायमंड लेकर फरार हो गया। आदि पर थाना हाजा पर मुकदमा नंबर 62/09 धारा 420,406 भा.द.स. में दर्ज होकर बाद अनुसंधान मुल्जिम के फरार होने पर धारा 299 सीआरपीसी में चालान पेश न्यायालय किया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *