अम्बाला:अशोक शर्मा।
पशुपालन एवं खेल विभाग के आयुक्त एवं सचिव विजय दहिया ने आज वीरवार को गांव लखनौर साहिब में बनाए जा रहे वीएलडीए कालेज का सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते इस कार्य को बेहतर समन्वय बनाकर चालू करने के निर्देश दिए ताकि जल्द से जल्द इसकी सुविधा मिल सके। इससे पहले यहां पहुंचने पर एसडीएम दर्शन कुमार, पशुपालन विभाग के उप निदेशक डा. अनिल बनवाल, चीफ पवन कुमार, अधीक्षक अभियंता हरपाल व अन्य ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, मंडल अध्यक्ष दिनेश लदाणा, मार्किट कमेटी के चेयरमैन जसविन्द्र उगाड़ा भी मौजूद रहे।
पशुपालन एवं खेल विभाग के आयुक्त एवं सचिव विजय दहिया ने यहां पर बनाए जा रहे वीएलडीए कालेज के साथ-साथ अन्य नवनिर्मित ब्लॉकों का भी जायजा लिया। सम्बन्धित अधिकारियों से इन सभी कार्यों में तेजी लाई जा सके, उस बारे चर्चा करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि बेहतर समन्वय के साथ यहां पर जो कार्य किए जाने हैं उसे चालू करें। उन्होने कहा कि प्राथमिक चरण में जो कार्य जैसे वीएलडी अस्पताल/क्लीनिक, मोर्चरी, एडमिस्ट्रेटिव ब्लॉक/अकैडमी के कार्य को शुरू करें। भवन बने हुए हैं। फिनिशिंग व अन्य कार्यों को करवाकर इसकी शुरूआत की जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर वीएलडी कालेज के तहत चार दीवारी का कार्य हुआ है।
आयुक्त एवं सचिव विजय दहिया ने नक्शे के माध्यम से भी यहां पर जो कार्य प्राथमिकता से किए जा सकते हैं, उस रूपरेखा की विस्तार से जानकारी ली तथा यहां पर जो भवन बने हुए हैं उनका का भी बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य यही है कि वीएलडी कालेज से सम्बन्धित जो भी कार्य हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चालू करवाया जा सके।
बॉक्स:- इसके उपरांत आयुक्त एवं सचिव विजय दहिया ने वार हीरोज मैमोरियल स्टेडियम अम्बाला छावनी में फुटबाल स्टेडियम का भी अवलोकन किया तथा यहां पर सम्बन्धित अधिकारियों से फुटबाल स्टेडियम से सम्बन्धित कार्यों की प्रगति बारे जानकारी ली। इसके साथ-साथ उन्होने खिलाडिय़ों के लिए यहां पर जो सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं उस बारे भी जानकारी हासिल की। उन्होंने जिम्नास्टिक हाल तथा आल वैदर स्वीमिंग पुल का भी अवलोकन किया। उन्होंने इस मौके पर खेल विभाग के अधिकारियों को कहा कि यहां पर जो खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं उसके साथ-साथ खेल से सम्बन्धित नए गेम्स भी हों जैसे नैट बॉल, आरचरी या अन्य शामिल हैं।
इस मौके पर एसडीएम विनेश कुमार, उप निदेशक खेल विभाग कविता रानी, कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता नवीन राठी, पशुपालन विभाग से एसडीओ डा. संजय, लुवास से डायरैक्टर आईवीपीएस डा. पवन, स्टेट ऑफिसर डा. संदीप गुप्ता, कार्यकारी अभियंता जसविन्द्र मलिक, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी राम स्वरूप के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण व कोच भी मौजूद रहे।





