डीएसटी टीम एवं पुलिस थाना विधाधरनगर जयपुर उत्तर द्वारा “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत अवैध मादक पदार्थ स्मैक तस्करों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करन शर्मा (आई.पी.एस) ने बताया कि श्रीमान पुलिस आयुक्त जयपुर श्री सचिन मित्तल के द्वारा जयपुर शहर में चलाए जा रहे “आपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत नशा करने व बेचने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही एवं धरपकड करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस संबंध में श्री बजरंग सिंह (आर.पी.एस), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (द्वितीय) जयपुर उत्तर एवं श्री सुरेन्द्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त (शास्त्रीनगर) के सुपरवीजन में श्री दिलीप कुमार सोनी (पु.नि), प्रभारी, जिला स्पेशल टीम एवं श्री नरेन्द्र कुमार खींचड (पुनि.), थानाधिकारी, पुलिस थाना विधाधरनगर जयपुर उत्तर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा जयपुर शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए सतत् निगरानी एवं आसूचना संकलन करने के दौरान डीएसटी जयपुर उत्तर टीम से श्री सुरेन्द्रपाल सिंह हैडकानि 1138, श्री ओमवीर सिंह कानि 9851 एवं श्री सुजीत कुमार कानि 12590 को मादक पदार्थ तस्करी संबधित विश्वसनीय आसूचना प्राप्त हई जिसमें मुखबीर खास द्वारा प्राप्त आसूचना में एक शक्स का दिनांक 26.11. 2025 को विद्याधरनगर स्टेडियम के पास स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा होना बताया। उक्त प्राप्त आसूचना पर श्री दिलीप कुमार सोनी (पु.नि.), प्रभारी, जिला स्पेशल टीम, जयपुर उत्तर एवं श्री नरेन्द्र कुमार खींचड (पु. नि.), थानाधिकारी, पुलिस थाना विवाधरनगर, जयपुर उत्तर के निर्देशन में टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त हुलिये के अनुसार विवाधरनगर स्टेडियम के बाहर खड़े शक्स को दस्तयाब कर नाम पता पुछने पर शक्स द्वारा स्वंय का नाम नरेन्द्र कुमार सांसी पुत्र श्री पांचलाल सांसी जाति सांसी उम्र 25 साल निवासी बिनाय, पुलिस थाना एवं तहसील बिनाय, अजमेर हाल निवासी झुग्गी झोपडी, पावर हाउस के पास, पुलिस थाना विश्वकर्मा, जयपुर होना बताया। जिसकी तलाशी में उसके कब्जे से 2.72 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की जाकर जब्त की गई है। उक्त शक्स के खिलाफ पुलिस थाना विधाधरनगर, जयपुर उत्तर में प्रकरण 522/2025 अंतर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया है। दर्ज प्रकरण में आरोपी से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी से संबधित अग्रिम अनुसंधान गहनतापूर्वक किया जा रहा है।





