जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व), IPS संजीव नैन ने बताया कि श्रीमान पुलिस आयुक्त जयपुर द्वारा आग्नेय शस्त्र का प्रयोग कर अपराध कारित करने वाले अपराधियो की धरपकड व कार्यवाही हेतु दिनाक 8.9.2020 से आपरेशन ACTION AGAINST GUN (AAG) प्रारम्भ किया गया। श्रीमान पुलिस आयुक्त जयपुर द्वारा अभियान मे जयपुर आयुक्तालय के सभी अधिकारीगणो को अवैध आग्नेय शस्त्र जप्त कर अपराधियो के विरूध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था साथ ही पुलिस मुख्यालय द्वारा आग्नेय शस्त्रो के विरूध राज्य स्तर पर चलाये जा रहे अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था श्रीमान पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देशो की पालना मे श्री आलोक सिघंल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त श्री विनोद कुमार सांगानेर, जयपुर पूर्व के सुपरविजन में श्री उदयभान यादव पु. नि. थानाधिकारी पुलिस थाना मालपुरा गेट के नेतृत्व में श्री करण कानि. 10894 व केदार कानि. 4171 की एक स्पेशल टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा मुखबिर मामूर कर मुल्जिमानो की तलाश की गई। दौराने ईलाका गस्त बदमाशान निगराने के टीम द्वारा सदिग्धो की निगरानी की जाकर मुखबीर आसूचना प्राप्त की गयी मुखबिर खास से टीम को सूचना मिली की डिग्गी रोड कब्रिस्तान तिराहा के पास कब्रिस्तान गेट के पास एक व्यक्ति जो अवैध हथियार लेकर आने वाला है जिस पर टीम द्वारा निगरानी की जाकर मुखबीर आसूचना प्राप्त की गयी और ईतला की निगरानी हेतु कब्रिस्तान डिग्गी रोड के लिए रवाना होकर मुताबिक ईतला के एक सदिग्धं को डिटेन किया गया व कार्यवाही करते हुये हेतु श्री अलीमुदीन ए.एस.आई. श्री सूरज हैड. कानि.510, श्री रामकल्याण कानि. 2602 ने डिटेनशुदा सदिग्ध शक्स को चैक कर उसके कब्जे से बिना लाईसेन्स का एक अवैध देशी कटटा पाया जाने पर उसके कब्जे से बरामद किया गया है जिस पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पुछताछ जारी है।





