चंडीगढ

*महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न*

मनोज शर्मा, चंडीगढ़। महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, एमडीएवी भवन,दरिया,चंडीगढ़ का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न हो गया है। मेहमानों को बैंड बाजा के साथ श्रीमती सिकंदरा देवी मल्टीमीडिया हाल में ले जाया गया यहां कार्यक्रम का शुभारंभ शिकागो अमेरिका से पधारे एनआरआई सुदर्शन गर्ग, अनीता गर्ग और प्रेम विज ने गायत्री मंत्र के साथ दीप प्रज्वलन से किया। रघुनाथ राय आर्य और ईश्वरी हिंदूजा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संवाद साहित्य मंच के अध्यक्ष प्रसिद्ध साहित्यकार प्रेम विज और अनीता गर्ग ने की। एनए कल्चरल सोसायटी से अनीता मिढा और निखार आनंद मिढा, बतौर गेस्ट ऑफ़ ऑनर उपस्थित थे। प्रेमी देवी, प्रदीप शुक्ला, बलजीत सिद्धू, पिंकी, जेपी राणा की गरिमामय उपस्थिति रही। छोटे-छोटे बच्चों ने जी आया नू वेलकम सॉंग और नृत्य के साथ मेहमानों का गर्म जोशी से स्वागत किया। चंदा ने पूछा तारों से सबसे प्यारा कौन है, मेरे पापा प्रस्तुति ने अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने सोशल मीडिया पर नाटक प्रस्तुत करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर कम और अपनी पढ़ाई और स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना चाहिए। दादा -दादी और नाना- नानी पर फरमाया गया नाटक एवं नृत्य बड़ा ही मनमोहक था। बच्चों ने अपनी फैंसी ड्रेस पर उनकी फोटो भी लगाई हुई थी। नर्सरी क्लास के बच्चों ने छोटा बच्चा जान के हमसे न टकराना रे, प्रस्तुति ने हर किसी को अपनी ओर खींचा। पैट्रन एनआरआई सुदर्शन गर्ग और प्रेम विज ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की भूरी- भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से पता चलता है कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर पूरा ध्यान दे रहा है। उन्होंने भविष्य में भी विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को इसी प्रकार कड़ी मेहनत जारी रखने को कहा। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ विनोद शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में यह स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया। गिद्दा से कार्यक्रम का समापन हुआ।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *