राजस्थान

देश/विदेश से काफी संख्या में आने वाले पर्यटकों को लेकर चारदीवारी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जयपुर शहर में देश/विदेश से काफी संख्या में पर्यटकों का आवागमन रहता है। जिससे शहर के मुख्य मार्गों,पर्यटक स्थलों,धार्मिक स्थलों,मुख्य बाजारों एवं विशेष कर चारदीवारी में ऐतिहासिक पर्यटक स्थलों व धार्मिक स्थलों पर यातायात का अत्यधिक दबाव बना रहता है। अतः आमजन एवं पर्यटकों को सुगम यातायात उपलब्ध करवाने हेतु आमेर एवं चारदीवारी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी।
1.दिनांक 27.12.2025 से 04.01.2026 तक चारदीवारी क्षेत्र में यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर आवश्यकतानुसार सामान्य यातायात का डायवर्जन किया जायेगा।
बडी चौपड से सुभाष चौक की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात का संचालन रोड के दोनों तरफ से किया जायेगा। सुभाष चौक से बड़ी चौपड की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को सुभाष चौक से डायवर्ट कर चार दरवाजा, घोडा निकास रोड से रामगंज चौपड़ की तरफ डायवर्ट कर संचालित किया जायेगा। बांदरवाल गेट से प्रवेश करने वाले वाहन बांदरवाल गेट से नगर परिषद की मोरी, जनानी ड्योडी, सार्दुल सिंह की नाल, गणगौरी बाजार की तरफ जा सकेंगे। गणगौरी बाजार से सार्दुल सिंह की नाल होकर सिटी पैलेस की तरफ यातायात नही जा सकेगा। आतिश गेट से सिटी पैलेस, जन्तर-मन्तर की तरफ यातायात नही जा सकेगा। स्लो मूविग/हल्के माल वाहक वाहनों का चारदीवारी में प्रवेश समय 09.00 ए. एम. से 09.00 पी.एम. तक प्रतिबन्धित रहेगा। पर्यटक बसों का चारदीवारी में सांगानेरी गेट से प्रवेश रहेगा एवं निकास रामगढ मोड की तरफ से रहेगा। पर्यटक बसों का चारदीवारी में रामगढ़ मोड की तरफ से प्रवेश निषेध रहेगा। यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर चारदीवारी क्षेत्र में अजमेरी गेट, न्यूगेट, सांगानेरी गेट, घाटगेट, गलता गेट, रामगढ मोड, संजय सर्किल से मिनी/सिटी/लो-फ्लोर बसों को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से संचालित किया जायेगा। यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर चारदीवारी क्षेत्र में रोड मिडियन कटों को बंद किया जायेगा। चारदीवारी के व्यापारीगण अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल जे.डी.ए. की भूमिगत पार्किंग रामनिवास बाग, चौगान स्टेडियम में निर्धारित पार्किंग स्थल, आतिश मार्केट के अन्दर पार्किंग स्थल पर पार्क करें।
2.दिनांक 27.12.2025 से 04.01.2026 तक आमेर में यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर आवश्यकतानुसार सामान्य यातायात का डायवर्जन किया जायेगा:-
रामगढ़ मोड से आमेर की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात का संचालन लगातार रहेगा। जयगढ़ टी. पॉईन्ट से रामगढ़ मोड की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को रामगढ मोड से धोबीघाट चौराहा की तरफ संचालित किया जायेगा। रामगढ मोड से जयपुर शहर अन्दर की तरफ आने वाले आमजन को सुभाष चौक से चार दरवाजा, घोडा निकास रोड, रामगंज चौपड होकर अपने गन्तवय स्थान तक जा सकेंगे। रामगंज चौपड से चार दरवाजा, चार दरवाजा से सुभाष चौक की तरफ यातायात का संचालन निषेध रहेगा। जयगढ टी. पॉईन्ट से आमेर की तरफ जाने वाला सामान्य यातायात का निकास आमेर तिराहा दिल्ली रोड की तरफ किया जायेगा। आमेर से रामगढ मोड की तरफ यातायात का संचालन बंद रहेगा। आमेर तिराहा, दिल्ली रोड से आमेर अन्दर यातायात नहीं आ सकेगा। आमेर से जयपुर शहर की तरफ आने वाला यातायात आमेर तिराहा, दिल्ली रोड, गलता गेट चौराहा होकर जयपुर शहर में आ सकेगा।
3.दिनांक 27.12.2025 से 04.01.2026 तक चारदीवारी क्षेत्र एवं आमेर में ई-रिक्शा का संचालन निषेध रहेगा।
4.दिनांक 27.12.2025 से 04.01.2026 तक चारदीवारी क्षेत्र एवं आमेर में अवैध वाहनों का संचालन निषेध रहेगा।
5.आपातकालीन वाहनों का निर्बाध आवागमन रहेगा।
6.संजय सर्किल से चांदपोल, छोटी चौपड, बडी चौपड तक मेट्रो का संचालन निरंतर रहता है। अतः आमजन से अपील है कि मेट्रो रेल का उपयोग करें।
7.आम नागरिको की सुविधा हेतु यातायात हैल्प लाईन 1095, 2565630, 2561256 एवं व्हाट्सएप हैल्प डेस्क नम्बर 8764866972 संचालित रहेगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *