परमानन्द डिग्री कॉलेज में मनाया गया सविधान दिवस
November 26th, 2025 | Post by :- | 11 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। स्थानीय परमानंद डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और राष्ट्रीय गान जन गण मन गण का गायन किया गया इस कार्यक्रम मे कॉलेज के अध्यापकगणों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी अनिल प्रजापति व  स्वयंसेवकों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया और संविधान के महत्व पर चर्चा की प्रिंसिपल डॉक्टर एम सी भारद्वाज ने संविधान दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और छात्रों को संविधान के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ और छात्रों ने संविधान की शपथ ली और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई ।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।