राजस्थान

पुलिस मुख्यालय के द्वारा चलाये गये विशेष अभियान “ऑपरेशन खुशी IX” के तहत पुलिस थाना मुरलीपुरा जयपुर पश्चिम द्वारा कार्यवाही कर 02 गुमशुदा बालिकाओं को किया दस्तयाब

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री हनुमान प्रसाद, आईपीएस पुलिस उपायुक्त महोदय जिला जयपुर पश्चिम ने बताया कि जिला जयपुर पश्चिम के समस्त थानों मीटिंग ली जाकर गुमशुदा की तलाश हेतु निर्देश दिये गये थे। जिस पर मुकदमों मे गुमशुदा की दस्तयाबी व कार्यवाही हेतु श्री आलोक सिंघल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जयपुर पश्चिम एवं श्री आलोक सैनी, सहायक पुलिस आयुक्त, वृत्त झोटवाडा, जिला जयपुर पश्चिम के निकट सुपरविजन मे श्री वीरेन्द्र कुरील पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना मुरलीपुरा, जिला जयपुर पश्चिम के नेतृत्व में नाबालिग गुमशुदा बच्चो की तलाश करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा प्रकरण संख्या 120/25 धारा 137 (2) बीएनएस मे गुमशुदा बालिकाओं कि तलाश हेतु घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेजों को देखा जाकर बच्चीयों के हुलिये का पता लगाकर तलाश किया गया परंतु अदम पतारसी रही जिस पर तकनीकी सहायता से संदिग्ध आरोपी व गुमशुदाओ के संदिग्ध मोबाईल नम्बरो की सीडीआर ली जाकर विश्लेषण किया गया व मुखबीर मामुर किये गये। तत्पश्चात जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि गुमशुदा बालिका विकास नगर, थाना जामडोली जयपुर में रह रही है। जिस पर गठीत टीम द्वारा तुरंत दस्तयाब किया गया। अनुसंधान में बालिकाओ ने माता-पिता के आपसी झगड़े व पिता के शराबी प्रवृति के कारण घर से बाहर जाना बताया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *