चंडीगढ

*गौ रक्षकों ने हिंदू संस्कृति के आधार पर किया गऊ माता का संस्कार*

मनोज शर्मा,चंडीगढ़ । गऊ रक्षा विभाग, महाराणा प्रताप प्रखंड के प्रखंड प्रमुख विशाल को 25 नवंबर 2025 को एक स्थाई निवासी का फोन आया, कि एक गौ माता सड़क किनारे मृत पड़ी है। उन्होंने तुरंत अपने गऊ रक्षकों को सूचित किया और पाया के कल रात को 2 गौ माताओ का दुर्घटना के कारण जीवन समाप्त हो गया है गऊ रक्षा विभाग की टीम ने तत्काल प्रभाव से JCB की मदद से गौ माता का सनातन संस्कृति के हिसाब से धरती माता की गोद में सम्मानपूर्वक संस्कार किया।
इस पुण्य कार्य में चंडीगढ़ गौरक्षा सह प्रमुख जितेन्द्र रावत, प्रखंड प्रमुख विशाल, मुरारी, हिमांशु राणा,सुरज रावत,मुकेश,आशु,कशिश, संजु,क्रिस राजू,अंकुश,सुरेंद्र ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गऊ रक्षा विभाग चंडीगढ़ प्रमुख जितेंद्र कालरा ने इन सभी गौ रक्षकों को धन्यवाद दिया और कहा,हमें गर्व है कि हमारे सदस्य गौ माता की सेवा और सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। यह कार्य हिंदू संस्कृति के मूल्यों को जीवंत रखता है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *