ऑपरेशन नॉकआउट अभियान के तहत डीएसटी टीम की आसूचना पर थाना मनोहरपुर पुलिस व डीएसटी टीम ने नशे के सौदागर के खिलाफ की संयुक्त कार्यवाही
April 7th, 2025 | Post by :- | 105 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री आनन्द शर्मा (आईपीएस) उप-महानिरीक्षक पुलिस सह-पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज जयपुर श्री अजयपाल लांबा आईपीएस के निर्देशन में अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर जिला जयपुर ग्रामीण में युवा पीढी में बढ़ते हुए नशे की प्रवृति को देखते हुए नशे की रोकथाम हेतु तथा अवैध नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रजनीश पूनियां आरपीएस के निर्देशन में ऑपरेशन नॉकआउट अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व में भी अभियान के तहत कार्रवाईयां करते हुए कई नशा कारोबारियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ, नशीली दवाईयां व अवैध शराब जप्त की गई थी। इसी क्रम में दिनांक 05.04.2025 को डीएसटी टीम जयपुर ग्रामीण की आसूचना पर कार्रवाई हेतु वृत्ताधिकारी शाहपुरा श्री मुकेश चौधरी आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी अमरसर श्री अरुण सिंह उप निरीक्षक मय जाप्ता व डीएसटी टीम जयपुर ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन कर कार्रवाई करते हुए दौसा पुलिया के नीचे चन्दवाजी की तरफ से एक मोटरसाईकिल नम्बर RJ 14 ZK 3546 सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोककर चैक किया तो 312 ट्रामाडोल के नशीले कैप्सूल मिले। उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछा तो अपना नाम सुनील कुमार उर्फ चिन्दु मीणा उर्फ सीएम पुत्र श्री रामप्रताप मीणा जाति मीणा उम्र करीब 21-22 साल निवासी गठवाडी पुलिस थाना रायसर जिला जयपुर होना बताया। मौके पर जयपुर से ड्रग इंस्पेक्टर श्री मुकेश चौधरी को बुलाकर मालूमात किया तो प्रतिबंधित नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल होना बताया। ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में संपूर्ण कार्रवाई कर आरोपी द्वारा प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल रखने पर कुल 312 ट्रामाडोल कैप्सूल तथा कैप्सूल परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइ‌किल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में मामला पंजीबद्ध कर पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।