मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्ट्रीट वेंडर्स से की, दीपावली की खरीदारी, वोकल फॉर लोकल का दिया संदेश, मानसरोवर के बड़ा बाजार में स्वदेशी उत्पाद खरीदे,
November 7th, 2026 | Post by :- | 14 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम को धनतेरस पर मानसरोवर के बड़ा बाजार में सपरिवार दीपावली पर्व की खरीददारी की। उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स से मिट्टी के दीये, पूजन सामग्री, रंगोली, बंदनवार आदि खरीदे तथा यूपीआई से भुगतान कर डिजिटल पेमेंट और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने खरीदारी के दौरान स्थानीय आमजन, छोटे विक्रेताओं और व्यापारियों को धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री को अपने बीच खरीददारी करते देखकर स्ट्रीट वेंडर्स एवं आमजन ने खुशी व्यक्त की। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किरण पथ स्थित बड़ा बाजार पहुंचने पर स्थानीय व्यापार मंडल ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।