चौपाल में बृजमनगंज पुलिस ने बालिकाओं व महिलाओं को किया जागरूक
September 24th, 2025 | Post by :- | 4 Views

महराजगंज (एके जायसवाल), बृजमनगंज के ग्राम पंचायत पृथ्वीपालगढ़ के लोधपुर में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान फेज पांच के तहत बृजमनगंज थाने की एंटी रोमियो टीम द्वारा चौपाल लगा कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करते हुए जानकारी दी गई।

वरिष्ट उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को जाने। अफवाहों पर ध्यान न दें। थाने पर महिला हेल्प लाइन स्थापित है वहां पहुंच बेहिचक अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।

महिला उपनिरीक्षक अर्चना यादव व प्रिया वर्मा ने मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दिया और बताया कि आपातकाल में हेल्प लाइन नंबरों का उपयोग करने को कहा। कहा कि घर से निकलते समय कहीं भी अज्ञात मनचलों द्वारा अभद्र टिप्पड़ी करने पर टोल फ्री नंबरों का प्रयोग करे।

क्षेत्र पंचायत सदस्य परशुराम पाल, एस आई पंकज यादव, महिला कांस्टेबल बेबी, कांस्टेबल राजेश मौर्य, बृजेश पाल सहित अन्य मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।