देवभोग कॉलेज में परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी महाविद्यालय की अव्यवस्थाओं से भड़के अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन हंगामे के बाद प्राचार्य ने छात्र नेताओं के दबाव पर की त्वरित कार्यवाही

गरियाबंद _जिले के देवभोग शासकीय पंडित श्याम शंकर मिश्र विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्रों के विभिन्न समस्याओं को लेकर जम कर हंगामा मचाया छात्र संगठन ने छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रिंसपल को ज्ञापन सौंप त्वरित निराकरण की मांग किया इस दरम्यान एबीवीपी नेताओं की महाविद्यालय प्रबंधन के साथ कई बार बहस भी हुई जिसके बाद प्रिंसिपल समस्याओं के त्वरित निराकरण करना भी शुरू कर दिया अभाविप जिला संयोजक छात्रनेता क्षितिजनारायण तिवारी ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता को बताया कि देवभोग महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के 30 से ज्यादा छात्रों के मार्कशीट में प्रेक्टिकल परीक्षा में अनुपस्थित बता परिणाम को प्रभावित कर दिया गया जबकि सारे छात्र उपस्थित थे लाइब्रेरी में मनमानी टीसी के लिए चक्कर लगवाना अधूरा सायकल स्टैंड जैसे कई ऐसे समस्या है जो प्रबंधन की अनदेखी के चलते छात्रों के लिए मुसीबत बन गया है।नवप्रवेशी छात्रों के साथ कर्मचारियों का दुर्व्यवहार महाविद्यालय के गेट पर प्रोफेसर के वाहन खड़े कर दिए जाते है इससे छात्रों को आवागमन में समस्या होती है।
इस दौरान प्रमुख रूप से छात्रनेता अभाविप जिला संयोजक क्षितिजनारायण तिवारी,नगर मंत्री योगेश निधि,पूर्व नगर मंत्री यशवंत यादव,छात्रनेता विवेक यादव, आकाश सोनी,योगेश पात्र,तेजेश बीसी,खीरेंद्र सोरी,चन्दन शर्मा,विशेष शर्मा,राहुल प्रधान,सतीश साहू साथ ही अभाविप के अन्य कार्यकर्ता एवं छात्र मौजूद रहे।




