अमलीपदर तहसील क्षेत्र न्यूज़ संकीर्तन महासंघ छत्तीसगढ़ ने मनाया नवाखाई मिलन पर्व मैनपुर ब्लाक व देवभोग ब्लॉक के संकीर्तन भक्त हुए शामिल
September 16th, 2025 | Post by :- | 2 Views

अमलीपदर _गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लाक अंतर्गत आने वाले नवीन तहसील अमलीपदर क्षेत्र ग्राम पंचायत गोढियारी कांदाडोंगर के मां कुलेश्वरी व 12 ज्योतिर्लिंग कांदेश्वर महादेव एवं राधा कृष्ण धाम

में गत दिनों संकीर्तन महासंघ छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में भव्य नवाखाई मिलन समारोह का आयोजन रखा गया था इस नवाखाई भेंटघाट कार्यक्रम में मैनपुर और देवभोग ब्लॉक के सभी संकीर्तन मंडली के भक्तगण एकत्रित हुए और भजन कीर्तन कर एक दुसरे से जोहार भेंट होकर पारम्परिक नवाखाई पर्व को बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जनक राम ध्रुव विधायक विन्द्रानवागढ़ रहे! अध्यक्षता श्री चंदन सोनी संकीर्तन महासंघ ने किया!विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गौरीशंकर कश्यप जिलाध्यक्ष गरियाबंद,श्री रमेश यदु अध्यक्ष सर्व समाज छत्तीसगढ़, श्रीमती नेहा सिंघल जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद,श्रीमती धनमती यादव पूर्व जिला सदस्य गरियाबंद, श्री हलमन ध्रुवा अध्यक्ष सरपंच संघ मैनपुर,श्री पवन यादव अध्यक्ष सरपंच संघ देवभोग,श्री जयमल यादव अध्यक्ष कोसरिया यादव समाज कांदाडोंगर,श्री बोधन नायक पूर्व जिला सदस्य,प्रमुख रूप से उपस्थित रहे!समस्त अतिथियों का संकीर्तन महासंघ के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया!इस नवाखाई मिलन के बेला पर संकीर्तन महासंघ ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए मांग किया कि वे विगत कई वर्षों से भजन कीर्तन कर रहे हैं!किंतु शासन प्रशासन से उन्हें कोई भी लाभ नही मिल रहा है!जबकि छत्तीसगढ़ में संकीर्तन कलाकारों को छोड़ समस्त लोककला मंडलियों एवं कलाकारों को आर्थिक लाभ दिया जाता है!ज्ञात हो कि पडौसी राज्य ओड़िशा में भी संकीर्तन मंडली एवं कलाकारों को पेंशन और आर्थिक लाभ दिया जा रहा है!इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री ध्रुव ने सबको नवाखाई पर्व की बधाई देते हुए समस्त संकीर्तन मंडलीयों को शासन से हरसंभव सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया!वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने भी अपनी दरियादिली दिखाते हुए अपने एक महीने का वेतन संकीर्तन संघ को देने की घोषणा करते हुए शासन स्तर पर मांग कर संकीर्तन मंडलियों को लाभ दिलाने कि बात कही!उपस्थित समस्त जन प्रतिनिधियों ने भी अपने संबोधन में संकीर्तन महासंघ के सभी मंडलियों को प्रोत्साहित करते हुए हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया!इस कार्यक्रम में ओड़िशा के भी संकीर्तन गुरुओं को आमंत्रित किया गया था!जिसमें श्री संतोष खमारी,परशुराम बाघ,श्रीधर हेरना,शामिल हुए!इस कार्यक्रम में मैनपुर एवं देवभोग ब्लॉक के समस्त संकीर्तन मंडलियों के गुरु-गायक एवं मैनेजर गण उपस्थित रहे!कार्यक्रम का सफल मंच संचालन ओड़िशा नाट्यकला के गुरु श्री केशरी खरसैल एवं गीतकार उमेश श्रीवास ने किया!

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।