Uncategorized

सशक्त नारी,जिम्मेदारी हमारी अभियान के तहत पुलिस थाना ईलाके के स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन तथा बालिकाओं व महिलाओं से साझा किया संवाद

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमान पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) राजर्षि राज आई.पी.एस. ने बताया कि “श्रीमान महानिदेशक पुलिस राजस्थान द्वारा महिला सुरक्षा अभियान के आयोजन की पालना में तथा श्रीमान पुलिस आयुक्त जयपुर के निर्देशन में आज दिनांक 23.08.2025 को श्रीमान अति० पुलिस उपायुक्त श्री ललित किशोर शर्मा आर.पी.एस के नेतृत्व में श्री कृष्ण कुमार यादव पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना अशोकनगर जयपुर (दक्षिण) द्वारा पुलिस थाना महिला जाप्ता के थाना ईलाके में महिला सुरक्षा संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सेन्ट जैवियर स्कूल भगवानदास रोड, सी स्कीम जयपुर में सशक्त नारी सुरक्षा हमारी अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना महिला जाप्ता के सहयोग से करीबन 150-200 महिलाओं/बालिकाओं/सीएलजी सदस्य महिलाओं को सुरक्षा के संबंध में संवाद, राजकॉप सिटीजन एप का उपयोग करने का लाईव डेमो, साईबर सिक्योरिटी, सोशल मिडिया उपयोग के फायदे व दुष्परिणामों के बारे में, यातायात नियमों की पालना, पोक्सो एक्ट के अपराध, महिलाओं के सुरक्षा हेतू जारी हेल्पलाईन नम्बरों के संबंध में अवगत करवाया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *