स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा जिला अध्यक्ष अनिल और उपाध्यक्ष गुरुनारायण ने की अगुवाई
गरियाबंद _भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आजादी के महोत्सव स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बुधवार को भाजपा मंडल कांदाडोगर, झाखरपारा,देवभोग,गोहरापदर द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया..
इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर,पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी,जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,पदुलोचन जगत,जिला मंत्री व्दय डा.मनीष सिन्हा,श्रुति ध्रुवा की विशेष उपस्थिति रही।
सर्वप्रथम कांदा डोंगर मंडल की तिरंगा यात्रा में इंदागांव से ध्रुवागुड़ी तक बाइक रैली में शामिल हुए, तत्पश्चात देवभोग नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत के सामूहिक तत्वाधान में आयोजित तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं,प्रशासनिक अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मिलित हुए तत्पश्चात झाखरपारा मंडल की तिरंगा यात्रा में ग्रामीणों,स्कूली बच्चों,भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर भारतमाता के जयकारे लगाए.
साथ ही देवभोग रेस्ट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों,कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंघल,मंडल अध्यक्ष गण भगवानों बेहरा,जगमोहन पटेल,नवीन मांझी, फार्मेसी कॉन्सिल अध्यक्ष अरुण मिश्रा,महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष तानसिंह मांझी,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशील निधि,नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील यादव,अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सोनवानी,अजा मोर्चा जिला महामंत्री चैनसिंह कश्यप,पि.व.मोर्चा जिला महामंत्री जयराम साहू, जिला संयोजक संजय दुबे,अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सनत मांझी,पुर्व अध्यक्ष सीताराम यादव मंडल महामंत्री दिनेश नागेश,विनोद यादव, रूपदास मरकाम,मुकेश साहू,अनिता उपाध्याय,योगनिता मांझी,हेमंत नागेश,अरविन्दनाथ तिवारी,सोभित ध्रुवा,महेन्द्र निधि,प्रकाश ध्रुवा,खुदेश्वर यादव,शेख शहाबुद्दीन,देवीसिंह नागेश,अमरलाल यादव,मधु यादव,मधुसुदन मांझी,त्रिभुवन ताम्रकार,हरीश मांझी,सुखचंद मांझी,रुपसिंह बस्तिया,दुरुप यादव,सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।





