गोरखपुर (एके जायसवाल), अखिल भारतीय कलवार, कलाल कलार जायसवाल महासभा के द्वारा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू बसंत लाल साव के भांजे कोलकाता निवासी समाज के प्रतिष्ठित व्यवसायिक दीपक जायसवाल गोरखपुर के मांगलिक कार्यक्रम में सपरिवार सम्मिलित होने के लिए आए हुए थे। उसी मांगलिक कार्यक्रम मे जयप्रकाश जयसवाल, सतीश चंद्र जायसवाल का भी स्वागत अभिनंदन अखिल भारतीय कलवार कलाल कलाल जायसवाल महासभा की राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी (पूर्वांचल) डाॕ.संजय जायसवाल द्वारा किया गया।
दीपक बाबू के रिश्तेदार गोरखपुर निवासी राजेश जायसवाल भी स्वागत समारोह में सम्मिलित रहे।
ध्रुवचन्द जायसवाल ने कहा कि नागपुर निवासी बाबू बसंत लाल साव प्रसिद्ध उद्योगपति एवं अखिल भारतीय जयसवाल सर्ववर्गीय की महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष है मुझे दिल्ली में वार्ता करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। एक वार पुनः मिलने की इच्छुक हूँ।





