महराजगंज (एके जायसवाल)। अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक पूरन चंद झरीवाल, राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचंद जायसवाल, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ मनोज जायसवाल ने संयुक्त रूप से बुधवार को गोरखपुर में प्रेस वार्ता किया।
राष्ट्रीय संरक्षक पूरनचंद झरीवाल ने कहा कि हमारी जाति को देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग नाम से पिछड़ा वर्ग मेंआरक्षण प्राप्त है। हमारी जाति के लोग बड़ी संख्या में जायसवाल नाम का उपयोग करते हैं। पूरे भारतवर्ष में संपूर्ण जाति को एक सूत्र में बांधने के उद्देश्य से नवीन संस्था का नाम अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा नाम रखा गया है। सत्ता में राजनीतिक भागीदारी के अभाव के कारण इस जाति के अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थापित किए जाने से वंचित रखा जाता है और उनके प्रति उपेक्षित रवैया अपनाया जाता है। जिसके लिए पूरे भारतवर्ष में जागरूकता लाऐंगे।
राष्ट्रीय महासचिव धुव्रचंद जायसवाल ने कहा कि राजस्थान में अलवर निवासी नरेश धानावत, उत्तर प्रदेश में वाराणसी निवासी रमाकांत जायसवाल, बिहार प्रदेश में कटिहार निवासी अमित कुमार प्रवीण जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया जा चुका है। पश्चिम बंगाल, अरुणाचल, मेघालय, असम, नागालैंड, त्रिपुरा आदि प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा इस माह में कर दी जाएगी।
राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डा. मनोज जायसवाल ने कहा कि संगठन विस्तार के क्रम में समाज में निरंतर सक्रियता व भागीदारी को देखते हुए आशीष जायसवाल पत्रकार निवासी बृजमनगंज जनपद महाराजगंज को उत्तर प्रदेश का युवा अध्यक्ष व गणेश कुमार भगत निवासी सहरसा को बिहार प्रदेश का युवा अध्यक्ष घोषित किया गया है।
पहले चरण के शेष राज्यों के युवा अध्यक्षों की घोषणा अति शीघ्र कर दी जाएगी। देश के युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्राथमिक रूप से दिलवाये जाने और युवाओं को न्यायपालिका एवं प्रशासनिक सेवाओं में प्रवेश करने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए समाज के भामाशाहों और बुद्धिजीवियों का सहयोग लिया जाएगा।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


