राजस्थान

गजसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण के विस्तार को लेकर सौंपा ज्ञापन

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन फुटओवर ब्रिज को स्टेशन के दोनों ओर विस्तार देने की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों ने रेल मंत्री को पत्र भेजा है इसमें बताया कि वर्तमान में गजसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक से प्लेटफार्म नंबर दो तक फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है जो यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए महत्वपूर्ण है हालांकि आमजन का कहना है कि यह पुल केवल दोनों प्लेटफार्मों तक सीमित न रहकर रेलवे स्टेशन की दोनों दिशाओं में बाहर तक विस्तारित किया जाए स्थानीय निवासियों ने बताया कि स्टेशन के दोनों ओर घनी आबादी है साथ ही राजकीय विद्यालय, धार्मिक स्थल ऋषि आश्रम,गौशाला और विभिन्न शासकीय कार्यालय पुलिस थाना आदि स्थित हैं ऐसे में स्थानीय लोग, स्कूली बच्चे एवं वृद्धजन स्टेशन के एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार करने को मजबूर है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है फुटओवर ब्रिज का विस्तार स्टेशन परिसर के बाहर तक होने से ना केवल सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि आवागमन भी सुगम होगा यह सुविधा भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या और यातायात को नियंत्रित करने में भी सहायक होगी इस दौरान बलवीर सिंह काठपाल, कमल कुमार काठपाल, नीरज नागपाल, वीरू बजाज आदि ने स्टेशन मास्टर के मार्फत रेल मंत्री को पत्र भेजा गया है।

 

https://www.youtube.com/LokhitExpress

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *