छत्तीसगढ़

गरियाबंद में पंडित श्यामचरण शुक्ल फाउंडेशन विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ सम्पन्न 

गरियाबंद _पंडित श्यामचरण शुक्ल फाउंडेशन विद्यार्थी सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने कहा पिता श्यामा चरण शुक्ल का सपना था कि उनके संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा सिंचाई की सुविधाओं में कमी न आए जिले के टॉपर 22 छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान पंडित श्यामचरण शुक्ल फाउंडेशन विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन आज गरियाबंद आक्शन हाल में सम्पन्न हुआ संस्था के चेयरमैन प्रथम एवं पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल उनके सुपुत्र भवानी शंकर समेत फाउंडेशन के अन्य मेंबर और पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में जिले में 10 वीं एवम 12 वी बोर्ड में टॉप करने वाले 22 छात्र छात्राओं को मेडल प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया आयोजन में छात्र के परिजन स्थानीय नागरिक गण भारी संख्या में मौजूद रहे आयोजन का संचालन कृष्ण कुमार शर्मा ने किया सांसद पिता का सपना साकार करने की दिशा में फाउंडेशन करता रहेगा काम सभा को संबोधित करते हुए अमितेश शुक्ल ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि सांसद पिता श्याम चरण शुक्ल ने हमेशा अपने संसदीय क्षेत्र में शिक्षा स्वास्थ्य और सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने का काम किया मैने और पिता श्री ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में स्कूल अस्पताल और कई सिंचाई परियोजनाओं की मंजूरी दिलाई अब फाउंडेशन के माध्यम से उनके सपनों के अनुरूप निरंतर सेवा का कार्य करते रहेंगे हमारा परिवार और फांउन्डेशन गरियाबंद जिले के लिए सदैव समर्पित भाव से सेवा करेगा मंच से अमितेश शुक्ल ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को यह भी बताया कि सुविधाओं में बढ़ोतरी और सेवा हेतु जनता से भी सुझाव आमंत्रित है जरूरत मंद हमारी संस्था से सम्पर्क कर सकते हैं इनका हुआ सम्मान आज के छात्र सम्मान में कक्षा 10वीं के टॉपर नोमिका साहू भूमिका नागेश गीताजंली बंजारे प्रणय बांबोडे लक्ष्मी नागेश ऐश्वर्या साहू जयेश साहू ओमिका साहू माया साहू नम्रता निषाद आरती साहू 12 वी बोर्ड के टॉपर प्रिया बघेल भानुप्रताप साहू अंजू साहू निशारानी टंडन रूपाली नागेश भोजलता लक्ष्मी बांधे गीतिका सचदेव निशा और तेजस्वरी को सम्मानित किया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *