विकसित भारत का संकल्प: मोदी सरकार की 11 वर्षों की यात्रा पर गरियाबंद में प्रोफेशनल मीट, सशक्त और सुरक्षित भारत की दिशा में बढ़ते कदम
June 16th, 2025 | Post by :- | 11 Views

गरियाबंद_केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर के मंगल भवन में प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धि, विकसित भारत की संकल्पना और सशक्त भारत सुरक्षित भारत के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव थे। प्रोफेशनल मीट में उन्होंने केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियां का बखान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र में रखते हुए विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र से हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया। गरीब कल्याण योजनाओं, किसानों को आर्थिक मदद, महिलाओं के सशक्तिकरण, हेल्थ सेक्टर, शिक्षा और आधारभूत संरचना में अभूतपूर्व विकास हुआ है। देश आज आत्मनिर्भर, सुरक्षित और विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है कार्यक्रम में राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस विकसित भारत का सपना देश के सामने रखा है, वह महज आर्थिक प्रगति का लक्ष्य नहीं, बल्कि हर गांव, हर घर तक समृद्धि, समान अवसर, और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करने की दिशा में एक व्यापक दृष्टिकोण है। यह सपना केवल सरकार की योजनाओं से नहीं, बल्कि हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी और कर्तव्य पालन से ही साकार होगा। हमे मोदी जी द्वारा दिए गए पंच प्रण को अपनाना होगा कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा सशक्त भारत, सुरक्षित भारत यह भाजपा की राष्ट्र नीति और जनकल्याण संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और समाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, सेना को मजबूती मिली है और योजनाएं आम जनता तक पहुंच रही हैं। उन्होंने उपस्थितजनों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें और भाजपा की नीति को जन-जन तक पहुंचाएं। इसके पहले कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश आज समृद्धि के दिशा में आगे बढ़ रहा है कार्यक्रम का संचालन आशीष शर्मा ने किया इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू, रामकुमार साहू, वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुंदल, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, पूर्व अध्यक्ष गफ्फू मेमन, मुरलीधर सिन्हा, अनूप भोसले, सुरेंद्र सोनटेके, सुमित पारख, धनराज विश्वकर्मा, जनपद अध्यक्ष सोहन ध्रुव, उपाध्यक्ष लेखराम साहू, राधेश्याम सोनवानी, अजय रोहरा, सागर मयाणी, वंश सिन्हा, अमित वखारिया, थानसिंह निषाद, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।