जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीयता से समय बिताया और चाय भी पी।
इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनन्दन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार,प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी एवं मिथिलेश गौतम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

