जाति जनगणना को कैबिनेट की मंजूरी जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने बताया ऐतिहासिक फैसला
May 1st, 2025 | Post by :- | 14 Views

गरियाबंद_देश में आज़ादी के बाद पहली बार जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने इस ऐतिहासिक फैसले को मंजूरी दे दी केंद्र सरकार द्वारा जाति आधारित जनगणना को मंजूरी देने के फैसले की देशभर में सराहना हो रही है इसी कड़ी में जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक और सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम बताया अनिल चंद्राकर ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि यह फैसला करोड़ों वंचितों और पिछड़े वर्गों की आवाज़ को मजबूती देगा अब सभी वर्गों की सही स्थिति सामने आएगी और उनके लिए योजनाएं ज़मीनी हकीकत के मुताबिक बनाई जा सकेंगी उल्लेखनीय है कि बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने यह फैसला लिया कि जाति जनगणना को मुख्य जनगणना प्रक्रिया के साथ ही कराया जाएगा अनुमान है कि इसकी शुरुआत सितंबर में हो सकती है जबकि अंतिम आंकड़े 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में जारी होंगे। जिला अध्यक्ष चंद्राकर ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को आगे यह भी बताया कि जाति जनगणना न सिर्फ सामाजिक समानता को बढ़ावा देगी बल्कि यह तय करने में भी मददगार होगी कि किन वर्गों को सबसे ज्यादा सहायता की जरूरत है उन्होंने विश्वास जताया कि जनगणना प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूर्ण होगी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।