दिवाली मेले में गोलगप्पा खाकर 150 लोग बीमार, 30 से अधिक अस्पताल में भर्ती
November 8th, 2026 | Post by :- | 10 Views

लोकहित एक्सप्रेस | सिद्धार्थनगर। दिवाली के त्योहार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब सिद्धार्थनगर जिले में गोलगप्पा खाने से 150 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। बीमार होने वालों में छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी शामिल हैं।मामला खेसरहा थाना क्षेत्र के कलनाखोर पेड़ारी गांव और आसपास के दो-तीन गांवों का है।

जानकारी के मुताबिक, इलाके में घूमकर गोलगप्पे बेचने वाले एक स्थानीय विक्रेता से ग्रामीणों ने गोलगप्पे खाए थे।दो दिन बाद बिगड़ी तबीयतलोगों ने धनतेरस के दौरान गोलगप्पे खाए थे। खाने के करीब दो दिन बाद लोगों को उल्टी, दस्त, चक्कर और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। एक के बाद एक लोग बीमार पड़ने लगे तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने बताया कि पहले कुछ लोगों को तबीयत खराब हुई, फिर धीरे-धीरे संख्या बढ़ती गई। देखते ही देखते 150 से अधिक लोग बीमार हो गए।18 बच्चे PICU में भर्तीबीमार लोगों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा और नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

आपातकालीन विभाग में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि अब तक करीब 30-33 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। इनमें 18 बच्चों को पीआईसीयू (बच्चों के गहन चिकित्सा कक्ष) में भर्ती कराया गया है, और 15 मरीज 15 साल से अधिक उम्र के हैं।राहत की बात यह है कि भर्ती मरीजों में से 2-3 की हालत पहले गंभीर थी, लेकिन अब सभी स्थिर बताए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर बसे इन गांवों में लगभग 31 लोगों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है, जबकि 70 से अधिक लोगों का इलाज स्थानीय क्लीनिकों में चल रहा है।गांवों में दहशत का माहौलइतने लोगों के एक साथ बीमार पड़ने से गांवों में चिंता और डर का माहौल है। फिलहाल फूड पॉइजनिंग के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच गई है और खाद्य पदार्थ की जांच की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनायह पहली घटना नहीं है। पिछले महीने अमेठी जिले के कोटवा गांव में मेले में खस्ता खाने से करीब 102 लोग बीमार हो गए थे, जिनमें 17 बच्चों समेत कई लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।प्रशासन से अपीलग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहारों के समय सड़क किनारे बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच की जाए, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।