अयोध्या में जला 36 लाख दीयों का रिकॉर्ड, सरयू किनारे जगमगाई पूरी नगरी
November 8th, 2026 | Post by :- | 7 Views

लोकहित एक्सप्रेस | अयोध्या। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या शनिवार को 36 लाख से अधिक दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। सरयू नदी के तट से लेकर मंदिरों, गलियों और मुख्य मार्गों तक दीप जलाए गए। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में लगातार 10वीं बार दीपोत्सव का आयोजन किया गया।

इस दौरान सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी समेत 56 घाटों पर 36 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। इस आयोजन में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, विभिन्न महाविद्यालयों, इंटर कॉलेजों और स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े 35 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने योगदान दिया। पिछला रिकॉर्ड टूटाइस बार का दीपोत्सव पिछले साल के रिकॉर्ड से करीब 10 लाख दीये ज्यादा रहा। 2025 में 9वें दीपोत्सव में 26,17,215 मिट्टी के दीये एक साथ जलाए गए थे और 2,128 लोगों ने एक साथ आरती करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।