पहले चरण मे भाजपा अध्यक्ष एवं प्रभारी से संपर्क करेगा महासभा-ध्रुवचन्द जायसवाल
October 27th, 2026 | Post by :- | 16 Views

गोरखपुर, (एके जायसवाल), भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी से महासभा के कुछ पदाधिकारी लखनऊ जाकर मिलने का व्यक्तिगत रूप से प्रयास करेंगे 9 अक्टूबर 2026 को स्पीड पोस्ट द्वारा पत्र भेजा गया था किन्तु अभी तक कोई सकारात्मक संदेश नहीं मिला है।

9 नवंबर 2026 तक महासभा ने भाजपा के पदाधिकारी से मिलने का कार्यक्रम बनाया है लखनऊ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय मे जाकर व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने का कार्यक्रम तैयार किया गया है। शीघ्र ही महासभा का एक छोटा सा प्रतिनिधिमंडल भाजपा के कार्यालय विधानसभा मार्ग लखनऊ जाकर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी से मिलने के संबंध में वार्ता करेगा सकारात्मक संदेश 9 नवंबर 2026 तक इंतजार किया जाएगा। उक्त ब्यान राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल ने जारी किया।

ध्रुवचन्द जायसवाल ने स्मरण कराते हुए कहा कि महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक पूरन चंद झारीवाल जयपुर राजस्थान जी के सुझाव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार जायसवाल जी कटिहार बिहार के नेतृत्व में महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल एनडीए के महा गठबंधन के प्रमुख दलों के वरिष्ठ जनों से मुलाकात करने का प्रयास जारी है। 403 विधानसभा सीट मे 90 सीटें वैश्य बाहुल्य है। यूपी मे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव मे वैश्य बाहुल्य सीटो पर वैश्य प्रत्याशी ही देने के लिए वस्तु स्थिति से उन्हें अवगत कराएगा।पहले चरण मे एनडीए के प्रमुख दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन जी, राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष जी, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश विनोद तावडे जी एवं उनके टीम के वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा केन्द्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी एवं पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश एवं यूपी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी से भी मुलाक़ात करेगा। उत्तर प्रदेश के सम्बन्ध मे महत्वपूर्ण राजनैतिक चर्चा करेंगे तथा महासभा अपने विचारों और सुझावों को साझा करते हुए राजनीतिक चर्चा पर विचार विमर्श कर कोई ठोस निर्णय लेंगे।
ध्रुवचन्द जायसवाल ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा के चुनाव मे पूर्वांचल के वैश्य बाहुल्य 62 सीटों पर वैश्य प्रत्याशी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों मे जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिए हैं। बाकी 28 वैश्य बाहुल्य सीटों पर भी वैश्य समाज के लोगों को चुनाव लड़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिससे वैश्य समाज को सत्ता मे भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।