(मुख्य सचिव की कानून व्यवस्था को लेकर बैठक) सभी जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक विशेष सतर्कता से रखे जिलो में निगरानी
April 30th, 2025 | Post by :- | 50 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला साम्प्रदायिक शांति और सौहार्द के माहोल को बिगाड़ने का एक षड्यंत्र है। इस के लिए हर हाल में कानून व्यवस्था बनाए रखे।
मुख्य सचिव मंगलवार को शासन सचिवालय में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियो से सभी जिलों की कानून एवं शान्ति व्यवस्था और घटित हुई
घटनाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होने कहा कि सभी जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पहलगाव घटना के उपरान्त अपने अपने जिलों में विशेष सर्तकता एवं निगरानी रखते हुए उपखण्ड अधिकारियों, वृत्ताधिकारियों, तहसीलदारों एवं थानाधिकरियों की नियमित बैठक लेकर जिले में घटित होने वाली घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही करें। निर्देशानुसार प्राप्त सूचनाओं के अनुसार सभी जिलों में नियमित बैठे हो रही है, जिनको आगे भी कानून व्यवस्था के मध्य नजर नियमित रखा जाए।
श्री पंत ने कहा कि अधिकारी सोशल मीडिया कि गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखे। कुछ जिलों में सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप, टेलीग्राम आदि पर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्टर लगाए जाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही है, इसके संबंध में आवश्यक संज्ञान ले कर तुरंत कार्यवाही करें। समस्त जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षकगण सुनिश्चित करें की सांप्रदायिक तनाव भड़काने वाले व्यक्तियों की पहचान कर सख्त कार्यवाही की जा रही है। अधिकारी क्षेत्रों का नियमित दौरा कर आमजन में सम्पर्क स्थापित कर सदिग्ध एवं असामाजिक गतिविधियों पर कडी नजर रखे।पहलगाम घटना के बाद राज्य के कुछ जिलों में घटना के विरोध में बंदका आह्वान व ज्ञापन देने की सूचनाओं प्राप्त हुई है ऐसे में विशेष सतर्कता बरतनी की निर्देश दिए गए।मुख्य सचिव ने कहा कि महत्वपुर्ण स्थानों, मुख्य बाजारों, पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों, हवाई—अड्डों, बस स्टेण्डों, रेलवे स्टेशनों एवं संवेदनशील भड़भाड़ वाले स्थानों पर सतत् निगरानी रखे । भीड इकट्ठी होने पर तत्काल पुलिस जापता नियोजित कर कार्यवाही करे। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग आनंद कुमार, शासन सचिव शिक्षा कृष्ण कुणाल, शासन सचिव उच्च एवं तकनिकी शिक्षा भानु प्रकाश येतुरू, महानिदेशक पुलिस यू. आर. साहू, महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस एवं एसओजी वीके सिंह उपस्थित रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।