परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतीया 30 अप्रैल बुधवार को यज्ञ,स्वेच्छिक रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर के वैनर का लोकार्पण
April 28th, 2025 | Post by :- | 56 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । वेदनिष्ठ ब्रह्म शक्ति और क्षत्रिय शक्ति के समन्वयक भगवान परशुराम जन्मोत्सव 30 अप्रैल बुधवार को शिव विहार कालोनी मुहाना जयपुर स्थित निराश्रित जन सेवार्थ ओउमाश्रय सेवा धाम में धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक पार्षद रामावतार गुप्ता एवं डॉ प्रमोद पाल ने बताया कि अग्रसेन सामुदायिक भवन मानसरोवर में वैनर का लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर वैदिक चिंतक यशपाल यश ने कहा कि भगवान परशुराम जी का संदेश ” मेरे आगे चारों वेद,पीछे धनुष बाण हैं
मैं शस्त्र और शास्त्र दोनों से समर्थ हूं” को जन जन में फैला कर ब्रह्म शक्ति और क्षत्रिय शक्ति का समन्वय स्थापित करना है। यश ने कहा कि वेद मार्ग से ही मानवता को अज्ञान अन्याय और अभाव से बचाकर जीवन लक्ष्य मोक्ष प्राप्ति हेतु समर्थ बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज मानसरोवर अध्यक्ष रामगोपाल सिंघल प्रमोद गुप्ता कोषाध्यक्ष महामंत्री लख्मी चंद सिंहल भारत विकास परिषद के सुनील दीक्षित, शिवेंस पवन विवेक आदि पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजन में विप्र समाज राजस्थान महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमति पूनम आचार्य सेठ लक्ष्मी नारायण स्मृति संस्थान जयपुर,स्व सोहनलाल स्मृति न्यास जयपुर,भारत विकास परिषद वीर तेजाजी नगर,तथा मानसरोवर अग्रवाल समाज प्रायोजक हैं।
इस अवसर पर आयोजित चिकित्सा शिविर में डॉ सुनीता गुप्ता तथा डॉ अविल जैन अपनी सेवाएं देंगे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।