जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जयपुर दक्षिण की महेश नगर थाना पुलिस और साइबर सेल ने ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए किराए के बैंक खातों (म्यूल अकाउंट्स) के जरिए साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 3 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,50,000 की नकदी, थाईलैंड की विदेशी मुद्रा, एक स्कॉर्पियो कार, एटीएम कार्ड और 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
25 सितंबर 2026 को महेश नगर थाने में एक रेस्टोरेंट संचालक सत्येंद्र कुमार मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि आदिल नाम का युवक उसके रेस्टोरेंट पर आता-जाता था और पहचान बढ़ाकर उसका बैंक अकाउंट ले लिया, जिसका इस्तेमाल साइबर ठगी के पैसों के लेन-देन में किया गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


