खाजूवाला 30 केवाईडी स्थित श्री सत्यवादी वीर तेजाजी धाम मंदिर में 18 सितंबर शुक्रवार को 17वां विशाल जागरण एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
पुजारी रामेश्वर लाल गोदारा के अनुसार जागरण में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से कलाकार पहुंचकर भजनों एवं धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य कलाकार के रूप में गजेन्द्र अजमेरा (अजमेर) सहित दलीप जी रामावत, खेमाराम धायल (नागौर), सिंगर मुकेश गिला (खाजूवाला), सुमित गौड़ (जोधपुर), श्रवण चौधरी (जोधपुर) एवं निशा जसवाल (जयपुर) सहित अन्य कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम के दौरान 5 दिवसीय विशाल खरनाल बस यात्रा भी जाएगी। बस 30 केवाईडी से 19 सितंबर को सुबह 9:15 बजे रवाना होकर वीर तेजाजी जन्मस्थली खरनाल पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु खरनाल, जुंजाला, मेड़ता, पुष्कर, सुरसुरा, पनेर, सालासर एवं खाटूश्याम जी सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे।
आयोजकों ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है। श्री सत्यवादी वीर तेजाजी सेवा समिति 30 केवाईडी एवं उपखण्ड क्षेत्र खाजूवाला की ओर से आयोजन किया जा रहा है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


