लाला रोशनलाल, सुनील जैन (पप्पू), शेफी जैन एवं दानिश जैन के परिवार ने कुमारपाल महाराजा की भावयात्रा का लाभ लिया।
September 17th, 2026 | Post by :- | 58 Views

लाला रोशनलाल, सुनील जैन (पप्पू), शेफी जैन एवं दानिश जैन के परिवार ने कुमारपाल महाराजा की भावयात्रा का लाभ लिया।

जंडियाला गुरु कुलजीत सिंह

गुलशन जैन, जंडियाला। मनियारी रेडीमेड बुक एसोसिएशन के प्रधान गुलशन जैन ने बताया कि यहाँ श्री आदिनाथ जैन मंदिर में लाला रोशनलाल, सुनील जैन (पप्पू), सेफी जैन एवं दानिश जैन के परिवार ने कुमारपाल महाराजा की भावयात्रा का लाभ लिया।

यह एक तपस्वी परिवार है। सुनील जैन जी की माता स्वर्गीय निर्मला देवी जैन, धर्मपत्नी श्री स्वर्गीय रीता जैन जी, इतनी धार्मिक विचारों वाली महिला थीं कि वह सुबह से ही धर्म-ध्यान में लग जाती थीं। उनकी ही आज प्रेरणा इन बच्चों में भरी हुई है।

आज उनके बेटे दानिश जैन ने आठ व्रत करके जैन समाज में एक मिसाल कायम की है। उन्होंने आठ दिनों तक केवल गर्म पानी का ही सेवन किया और कुछ भी खाया नहीं। आज उनका पारणा हुआ है।

सभी लोग उनके घर जाकर उनका सुख-साता पूछ रहे हैं और उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं।

इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग तथा नर-नारियाँ सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।