गुरुद्वारा सिंह सभा गजसिंहपुर मे महान गुरमत समागम आज से
September 15th, 2026 | Post by :- | 13 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। गुरुद्वारा सिंह सभा गजसिंहपुर में सिख पंथ की समृद्ध धार्मिक परंपरा को समर्पित 80वां तीन दिवसीय महान गुरमत समागम 15 सितम्बर से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है 15 सितम्बर मंगलवार से 17 सितंबर गुरुवार तक आयोजित होने वाले इस महान गुरमत  समागम को लेकर गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सम्पूर्ण  तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुद्वारा सिंह सभा मे होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से संगत के गजसिंहपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरूद्वारा कमेटी प्रधान उजागर सिंह ने बताया कि समागम के दौरान पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थे, ढाड़ी जत्थे, ज्ञानी एवं कविश्वरी जत्थे गुरबाणी कीर्तन एवं धार्मिक विचारों के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे। इस दौरान 15 एवं 16 सितंबर को रात्रि में विशेष धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे। 17 सितंबर को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा उपरांत मुख्य धार्मिक दीवान आयोजित होगा, जिसमें प्रसिद्ध धार्मिक जत्थों द्वारा संगत को गुरुमत विचारों से जोड़ा जाएगा। तीनो दिन गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं सेवादारों द्वारा संगत की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया दिया गया है। दूर-दराज से पहुंचने वाली संगत के लिए ठहरने व जलपान आदि की व्यवस्थाएं भी की गई हैं। समागम को लेकर क्षेत्र की संगत में खासा उत्साह है। आयोजक समिति ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित आसपास के क्षेत्रों की संगत से परिवार सहित गुरूघर पहुंचकर गुस्बाणी श्रवण करने, धार्मिक दीवान में शामिल होने और गुरूघर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।