(विद्याधर नगर में विकास के नाम पर BJP के पक्ष में माहौल) स्थानीय लोगों ने दिया कुमारी के कामकाज पर जताया भरोसा
September 11th, 2026 | Post by :- | 18 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । नगर निगम चुनाव से पहले विद्याधर नगर में सियासी माहौल गरमाया हुआ है। उपमुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक दिया कुमारी के प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों के स्वागत और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की चर्चा से भाजपा कार्यकर्ता इसे पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल के तौर पर देख रहे हैं।
स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, पिछले करीब ढाई वर्षों में विद्याधर नगर क्षेत्र में सड़क, ड्रेनेज, आरओबी, अंडरपास, अस्पताल, पेयजल, शिक्षा और खेल सुविधाओं से जुड़े कई विकास कार्यों को गति मिली है। सीकर रोड ड्रेनेज के साथ नदी का फाटक फोरलेन आरओबी, सीतावाली-बनार फाटक आरओबी और राव शेखाजी आरओबी जैसे प्रोजेक्ट प्रगति पर बताए जा रहे हैं। टोड़ी मोड़ और वीकेआई मोड़ के अंडरपास का काम भी पूरा होने की बात कही जा रही है।
स्वास्थ्य सुविधाओं में हरमाड़ा यूपीएचसी और मुरलीपुरा सेटेलाइट हॉस्पिटल से जुड़े कार्य, जबकि सड़क विकास के लिए जेडीए और नगर निगम की विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख किया जा रहा है। क्षेत्र में पेयजल, पार्कों के विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए जाने का दावा है।
खेल के क्षेत्र में विद्याधर नगर स्टेडियम के ग्रेडेशन और फीफा फुटबॉल ग्राउंड, जबकि शिक्षा क्षेत्र में कन्या महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज और भवानी निकेतन में सैनिक स्कूल जैसी परियोजनाओं का जिक्र किया जा रहा है। तोड़ी मोड़ तक मेट्रो विस्तार और अन्य कनेक्टिविटी परियोजनाएं भी क्षेत्र के विकास में अहम बताई जा रही हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन विकास कार्यों से लोगों के बीच सकारात्मक माहौल बना है और इसका लाभ नगर निगम चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को मिल सकता है। हालांकि अंतिम फैसला मतदाताओं के मतदान से होगा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।