(निकाय चुनाव 2026) भयमुक्त मतदान के लिए जयपुर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च (मानसरोवर क्षेत्र में अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च)
September 10th, 2026 | Post by :- | 8 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जिला जयपुर दक्षिण में आगामी 11 सितंबर 2026 को होने वाले निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। चुनाव के दौरान आमजन भयमुक्त होकर मतदान कर सके, इसके लिए जयपुर दक्षिण पुलिस द्वारा मानसरोवर सर्किल क्षेत्र में विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया।
​पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) श्री राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि “आमजन में विश्वास व अपराधियों में डर” के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए आम नागरिकों को जागरूक करने और निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान का माहौल बनाने के उद्देश्य से यह मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) श्री ललित किशोर शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त (चाकसू) हेमेन्द्र शर्मा (RPS), मानसरोवर थानाधिकारी सतीश कुमार (पु.नि.) सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
​*पोलिंग बूथों व स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण*
फ्लैग मार्च के साथ ही पुलिस अधिकारियों ने निकाय चुनाव के लिए नियोजित पुलिस बल, मोबाइल पार्टियों और सुपरविजन अधिकारियों को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ड्यूटी करने हेतु ब्रीफ किया। इसके अलावा क्षेत्र के साधारण व अतिसंवेदनशील (क्रिटिकल) पोलिंग बूथों तथा स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।