जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी)। नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया और आरएच हेल्थ केयर सिमुलेशन सेंटर के सयुंक्त तत्वावधान में भविष्यगामी नर्सिंग के नवाचार को नर्सेज के लिए ले जाने के संकल्प के साथ ग्लोबल नर्सिंग समिट का समापन रविवार 7 सितम्बर हुआ। वहीं विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव सोनी रहे। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कुंजीलाल मीणा ने बताया कि नर्सिंग में नवाचार के लिए ग्लोबल नर्सिंग आयोजन समिति बधाई देते हुए कहा कि जहां एक और दुनिया रोबोटिक नर्सिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ओर बढ़ रही है, वहां इस समय इस प्रकार का आयोजन निश्चित तौर से सार्थक होगा। कार्यक्रम में भारत सरकार की नर्सिंग एडवाइजर दीपिका खाका ने आने वाले समय में नर्सेज के स्वरूप को ऑनलाइन माध्यम से रखा। वहीं एनएनएमसी ड्राफ्ट कमेटी की चेयरमैन डॉक्टर विमला कपूर ने ट्रांसफॉर्मिंग नर्सिंग शॉप थ्रू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनोवेशन सिमुलेशन बेस्ड नर्सिंग एजुकेशन रोबोटिक नर्सिंग एंड इमरजेंसी नर्सिंग लीडरशिप थीम को अनफोल्ड किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव सोनी ने आठवीं वेतन आयोग एवं राष्ट्रीय कर्मचारी समस्याओं को विस्तार से रखा एवं नर्सिंग शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर राहुल शर्मा और सचिव पुरुषोत्तम ने बताया कि एकेडमिक सेशन की रिसोर्स परसन के रूप में डॉक्टर मंजू चुगानी ने रोबोटिक नर्सिंग पर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन सर्जिकल केयर पर डॉक्टर सुखपाल कौर ने डॉक्टर जुबेदा रोहमावती ने डॉक्टर वारेन कुलसुरैया, डा आई क्लेमेंट ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनेबल्ड नर्सिंग एजुकेशन पर, डॉक्टर लवसंपूर्ण जोतकोर ने ट्रांसफॉर्मिंग नर्सिंग एजुकेशन थ्रू टेक्नोलॉजी पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं उन्हें मॉडरेट करते हुए सेशन चेयर परसन डॉक्टर सुरेश शर्मा, घनश्याम जांगिड़ अनेश सैनी, डॉ. हरिचंरण रावत, डॉ. अशोक ढाका बिश्नोई, डॉ. बी.एल. यादव, डॉ. नवनीता क्रिस्ट ने संपूर्ण सेशनों को कंक्लूड किया। कार्यक्रम के स्वागत भाषण को नर्सिंग शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ फारुख खान ने सभी डेलिगेट्स का आवेदन किया। वहीं आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष डॉ विष्णु स्वर्णकार, डा अंकित गर्ग ने सभी डेलिगेट्स को धन्यवाद अर्पित किया। कार्यक्रम मंच संचालन एंकर प्रीति सक्सेना ने किया। ग्लोबल नर्सिंग समिट में एक्सीलेंट नर्सिंग लीडरशिप अवार्ड, एक्सीलेंट नर्सिंग टीचर्स अवार्ड, एक्सीलेंट क्लीनिकल नर्सेज अवार्ड के रूप में कई नर्सेज को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारत भाग्य विधाता मूवी जिसमें वर्ष 2011 बम्बई आतंकवादी हमले की घटना पर आधारित है, वही कामा हॉस्पिटल मुंबई में कार्यरत सीनियर नर्सिंग ऑफिसर अंजलि विजय कुलथे रही। उनके संबोधन के दौरान संपूर्ण कॉन्फ्रेंस में देशभक्ति का भाव प्रकट हुआ और उनकी कहानी सुनकर लोगों की आंखें नम हो गई।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


