(मुहाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई) ‘ऑपरेशन AAG’ के तहत शातिर बदमाश गिरफ्तार,देशी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस बरामद
September 1st, 2026 | Post by :- | 11 Views

जयपुर,(सुरेंद्र कुमार सोनी) । आगामी नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जयपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। जयपुर दक्षिण के पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज (IPS) के निर्देशन और मुहाना थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन AAG’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को देशी कट्टे और 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आउटर क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। हेड कांस्टेबल कानसिंह (2172) द्वारा जुटाए गए सटीक आसूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय आरोपी धर्मेंद्र सिंह उर्फ टाइगर (निवासी मुंडेरा, थाना जनूथर, जिला डीग) को दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है, जिससे इलाके में हुई अन्य आपराधिक वारदातों और अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होने की संभावना है। इस सफल कार्रवाई में हेड कांस्टेबल कानसिंह और कांस्टेबल श्रवण राम की विशेष भूमिका रही।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।