मेगा क्रेडिट मेला में 26 करोड़ 12 लाख रुपये से अधिक के ऋण वितरित कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए किया प्रेरित महिलाएं, बच्चों की शिक्षा पर दें विशेष ध्यान
August 26th, 2026 | Post by :- | 17 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _जनपद पंचायत गरियाबंद में आज जिला स्तरीय मेगा क्रेडिट एवं ऋण मेला के आयोजन में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा शामिल हुए उन्होंने मेगा क्रेडिट मेला के दौरान विभिन्न हितग्राहियों एवं स्व-सहायता समूहों को 26 करोड़ 12 लाख रुपये से अधिक की ऋण राशि प्रदान की। कलेक्टर ने हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण से संबंधित दस्तावेज प्रदान करते हुए शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आज आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर हो रही हैं महिलाएं केवल घर की जिम्मेदारियां संभालने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उद्यमी के रूप में भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं उन्होंने कहा कि जीवन में सशक्त और सक्षम होना जरूरी है इसके लिए निरंतर सीखने, संघर्ष करने और आगे बढ़ने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि परिवार को सशक्त बनाना है और परिवार को आगे बढ़ाना है, तो महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि वे सबसे पहले अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देना परिवार और समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए जरूरी है उन्होंने कहा कि शाम के समय बच्चों से जरूर पूछें कि उन्होंने स्कूल में क्या पढ़ा बच्चों की पढ़ाई के प्रति अभिभावकों की रुचि से उनमें शिक्षा के प्रति जिम्मेदारी और उत्साह बढ़ता है। कलेक्टर श्री शर्मा ने आसपास के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की उन्होंने कहा कि नशा परिवार और समाज की प्रगति में बाधक है सभी लोग अपने आसपास के वातावरण को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें उन्होंने महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का सदुपयोग करने तथा कठिन समय के लिए इसकी बचत करने की भी अपील की। उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की बात कही कलेक्टर ने कहा कि जिन हितग्राहियों को ऋण प्राप्त हो रहा है वे राशि का उपयोग अपने व्यवसाय एवं आजीविका को मजबूत करने में करें और ऋण की किश्तों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में भी उन्हें बैंको के माध्यम से और ऋण सके।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर ने कहा कि जिला स्तरीय मेगा क्रेडिट मेला स्व सहायता समूह को ऋण देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है ऋण के रूप में प्राप्त राशि का उपयोग हितग्राही अपनी आवश्यकता और व्यवसाय के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में कर सकते हैं उन्होंने हितग्राहियों से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने की अपील की मेगा क्रेडिट मेला के माध्यम से बड़ी संख्या में हितग्राहियों को ऋण सुविधा उपलब्ध होने से जिले में स्वरोजगार, उद्यमिता और आजीविका संवर्धन को बढ़ावा मिलेगी इस दौरान ऋण के माध्यम से टैक्टर खरीदने वाले 04 हितग्राहियों को ट्रैक्टर चाबी सौपा गया। प्रधानमंत्री खाद्य उन्नयन योजना के तहत 08 लाख का चेक वितरण किया गया। पीएम अजय के अंतर्गत 9 हितग्राहियों को 9 लाख 50 हजार रूपये का ऋण स्वीकृत किया गया इस दौरान एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे, लीड बैंक अधिकारी श्री के एम सिंह, अंत्यावसायी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रश्मि गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।