✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़
गरियाबंद _ परिसर में एवं जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में गायत्री स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आकांक्षा हाट का आयोजन कर हस्तनिर्मित राखियों का विक्रय किया जा रहा है कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर ने आकांक्षा हाट का अवलोकन कर स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया उन्होंने समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित राखियां खरीदीं और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं इस दौरान समूह की सदस्य श्रीमती भोजेश्वरी धु्रव एवं श्रीमती गुंजा धु्रव ने बताया कि वे खेती-किसानी के कार्यों के साथ प्रतिदिन 2 से 3 घंटे अतिरिक्त समय निकालकर हस्तनिर्मित राखियों का निर्माण कर रही हैं इस सीजन में उन्होंने करीब 1 हजार राखियां तैयार की हैं जिनके विक्रय से अब तक 8 हजार रुपये से अधिक की बिक्री हुई हैं राखियों की बिक्री अभी भी जारी है, जिससे आय में और वृद्धि होगी दीदियों ने बताया कि राखी निर्माण के साथ-साथ वे सिलाई-कढ़ाई का कार्य भी कर रही हैं कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्व सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं अपनी मेहनत और हुनर को आजीविका का माध्यम बना रही हैं स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने से उनकी आय बढ़ने के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिल रहा है उन्होंने समूह की महिलाओं को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


