कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण करने के दिए निर्देश
August 26th, 2026 | Post by :- | 18 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आज जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के समक्ष अपनी मांग, शिकायत एवं समस्याएं रखीं कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदनों को ध्यानपूर्वक पढ़कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का परीक्षण कर नियमानुसार तथा समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए आज के जनदर्शन में कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए जनदर्शन में गरियाबंद के रावनभाटा निवासी राजू यादव ने जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए कलेक्टर श्री शर्मा को आवेदन सौंपा इस पर कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को उनके लिए जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए निर्देशित किया इसी प्रकार ग्राम मौंहाभाटा के ग्रामीणों ने घास भूमि को आबादी भूमि घोषित करने, ग्राम तुहामेटा के बिसनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना का तीसरा किश्त की राशि दिलाने, ग्राम गोनबोरा के भगवान सिंह, फूलझर के अमरसिंग, अंतुराम भुंजिया और नन्द कुमार ने एग्रीस्टेक पंजीयन कराने के लिए आवेदन सौंपा इस पर कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित कृषि विभाग के उप संचालक को अपने समक्ष बुलाकर किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन शीघ्र कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री शर्मा ने आवेदकों से उनकी समस्याओं के संबंध में अधिकारियों को पात्रता के आधार पर हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने एवं आपसी समन्वय से कार्रवाई करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकरण की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।