✍️लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़
गरियाबंद _मैनपुर ब्लाक अंतर्गत आने वाले नवीन तहसील अमलीपदर ग्राम पंचायत अमलीपदर शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल अमलीपदर में ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया अमलीपदर पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली बच्ची को डिजिटल दुनिया के खतरों और उनसे बचने के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अमलीपदर थाना प्रभारी बी. आर. ध्रुव ने उपस्थित लगभग 300 छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, मजबूत पासवर्ड रखने, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने और बैंक फ्रॉड या ओटीपी (OTP) शेयर न करने जैसी बुनियादी सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया।
थाना प्रभारी बी.आर. ध्रुव ने छात्राओं को सचेत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में तकनीक के जितने फायदे हैं उतने ही खतरे भी बढ़ गए हैं थोड़ी सी लापरवाही से लोग साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे खुद भी जागरूक बनें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके प्रति सचेत करें यदि किसी के साथ कोई साइबर धोखाधड़ी होती है तो बिना डरे तुरंत पुलिस को या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर इसकी सूचना दें इस दौरान स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक गण और भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के अभियानों से युवा पीढ़ी डिजिटल माध्यमों का सही और सुरक्षित उपयोग सीख सकेगी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


