✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़
गरियाबंद _ सावन की फुहार, हरियाली का रंग और महिलाओं का उत्साह… गरियाबंद में कुछ ऐसा ही खुशनुमा माहौल देखने को मिला, जब ब्यूटीफुल लेडीज ग्रुप की महिलाओं ने मिलकर सावन झूला सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया हाईस्कूल रोड स्थित देवांगन फार्म में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक हरे रंग की साड़ियों में सजकर सावन की खुशियों को उत्सव के रूप में मनाया।
कार्यक्रम की खास थीम ‘ग्रीन साड़ी’ रखी गई थी इसी थीम के अनुरूप महिलाएं आकर्षक पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं। साड़ियों के साथ पारंपरिक श्रृंगार और महिलाओं का खूबसूरत अंदाज पूरे आयोजन में आकर्षण का केंद्र बना रहा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही सावन की थीम और महिलाओं की सजावट ने माहौल को उत्सवी बना दिया।
आयोजन के दौरान डांस, ड्रामा और विभिन्न मनोरंजक एक्टिविटीज ने कार्यक्रम में खूब रंग जमाया महिलाओं ने अलग-अलग गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हंसी-मजाक और मनोरंजन के बीच कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
महिलाओं के लिए मनोरंजन के साथ मिलन का अवसर
ब्यूटीफुल लेडीज ग्रुप की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को रोजमर्रा की व्यस्तता से अलग कुछ पल साथ बिताने और सावन के पर्व को सामूहिक रूप से उत्साह के साथ मनाने का अवसर देना रहा कार्यक्रम में महिलाओं ने न सिर्फ मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया, बल्कि एक-दूसरे के साथ खुशियां भी साझा कीं।
आयोजक समिति से एकता देवांगन ने कहा कि सावन महिलाओं के लिए खास उत्साह और उमंग का पर्व है इसी खुशी को एक साथ मनाने के उद्देश्य से सावन झूला सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया ग्रीन साड़ी की थीम ने कार्यक्रम को और खास बना दिया सभी महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और आयोजन को यादगार बनाया। उन्होंने कहा कि सावन की परंपराओं और संस्कृति को आधुनिक अंदाज में सेलिब्रेट करने का यह एक सुंदर प्रयास रहा। डांस, ड्रामा और अलग-अलग एक्टिविटीज के जरिए महिलाओं ने खूब मनोरंजन किया कार्यक्रम में सभी ने मिलकर एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया और खुशियां साझा कीं उन्होंने कहा कि आगे भी महिलाओं के लिए ऐसे रचनात्मक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
सुरुति गोदियाल ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और साथ मिलकर खुशियां मनाने का अवसर देते हैं। सावन की हरियाली और पारंपरिक परिधानों के बीच आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए बेहद आनंददायक रहा डांस, ड्रामा और विभिन्न एक्टिविटीज ने पूरे आयोजन में उत्साह बनाए रखा। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने जिस उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया, उससे आयोजन की खूबसूरती और बढ़ गई ग्रीन साड़ी की थीम ने पूरे कार्यक्रम को सावन के रंग में रंग दिया और सभी महिलाएं बेहद आकर्षक नजर आईं ऐसे कार्यक्रम आपसी मेलजोल बढ़ाने के साथ महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच भी देते हैं उन्होंने आयोजन से जुड़ी सभी महिलाओं को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी कार्यक्रम में एकता देवांगन, लीना देवांगन, कीर्ति असरानी, शालिनी राजपूत, दीपा चौहान, ममता देवांगन, सुरुति गोदियाल और सीमा पटेल सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं सभी ने सावन के इस खास आयोजन का जमकर आनंद उठाया।
पारंपरिक परिधान, सावन की थीम, मनोरंजक प्रस्तुतियां और महिलाओं की खिलखिलाहट ने देवांगन फार्म को पूरे दिन उत्सव के रंग में रंगे रखा।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


