कांदाडोंगर में 24 अगस्त को होगा भव्य श्रावणी महोत्सव, कांदेश्वर महादेव का होगा विशेष पूजन
August 22nd, 2026 | Post by :- | 16 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ कांदाडोंगर स्थित पवित्र कांदेश्वर धाम में 24 अगस्त 2026 को भव्य श्रावणी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा हरिहर वेलफेयर फाउंडेशन, कांदाडोंगर एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में होने वाले इस धार्मिक आयोजन में माँ कुलेश्वरी के दिव्य क्षेत्र में कांदेश्वर महादेव एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग का विशेष पूजन-अभिषेक किया जाएगा।

श्रावणी महोत्सव की शुरुआत प्रातः 4 बजे कांदेश्वर महादेव के विशेष श्रृंगार एवं आरती से होगी। इसके बाद सुबह 9 बजे भोग आरती एवं भंडारा, दोपहर 12 बजे कांदेश्वर महादेव एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक तथा दोपहर 1 बजे 108 नर्मदेश्वर शिवलिंग का अभिषेक किया जाएगा दोपहर 3 बजे से भजन एवं रामायण का आयोजन होगा, शाम 6 बजे भव्य महाआरती होगी।

श्रद्धालुओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश

कांदेश्वर धाम में इस वर्ष श्रावण माह की शुरुआत से ही आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल की जा रही है कांदेश्वर धाम पहुंचने वाले कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से हरिहर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा एक-एक पौधा रोपित कराया जा रहा है। केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और उनकी देखभाल पर भी लगातार ध्यान दिया जा रहा है।

हरिहर वेलफेयर फाउंडेशन के साथ कांदेश्वर धाम द्वारा श्रद्धालुओं को यह संदेश दिया जा रहा है कि भगवान शिव की भक्ति के साथ प्रकृति की सेवा भी हमारी जिम्मेदारी है इसी उद्देश्य से धाम परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में लगातार पौधारोपण, पौधों का संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता के कार्य किए जा रहे हैं।

इस पहल के माध्यम से कांदेश्वर धाम में आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों को “एक श्रद्धालु–एक पौधा” के भाव से प्रकृति संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से 24 अगस्त को होने वाले इस पावन श्रावणी महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में कांदेश्वर धाम, कांदाडोंगर पहुंचकर भगवान कांदेश्वर महादेव एवं माँ कुलेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा पर्यावरण संरक्षण की इस पहल में सहभागी बनने की अपील की है।

आयोजन दिनांक: 24 अगस्त 2026

स्थान: कांदेश्वर धाम, कांदाडोंगर, ग्राम पंचायत गुढ़ियारी, अमलीपदर, जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

आयोजक: कांदेश्वर धाम, कांदाडोंगर — हरिहर वेलफेयर फाउंडेशन एवं समस्त ग्रामवासी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।