✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़
गरियाबंद _महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टी.आर. कश्यप ने श्रीमती चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
टी.आर. कश्यप ने कहा कि यह महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और सम्मान का विषय है कि क्षेत्र की सांसद को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के महिला संगठन की राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति केवल एक राजनीतिक दायित्व नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के नेतृत्व, प्रतिनिधित्व और सशक्त भागीदारी को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण अवसर है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने श्रीमती रूप कुमारी चौधरी के संगठनात्मक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है यह निर्णय महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करने और राजनीति तथा सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश देता है।
कश्यप ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती चौधरी के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा देशभर में महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगा। उनके नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाने के प्रयासों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि सशक्त महिला ही सशक्त परिवार, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है। महिलाओं को अवसर, सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करना विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है श्रीमती रूप कुमारी चौधरी का राष्ट्रीय स्तर पर महिला नेतृत्व संभालना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायी उपलब्धि है टी.आर.कश्यप ने कहा कि श्रीमती चौधरी की नई जिम्मेदारी से महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय संगठनात्मक पटल पर और मजबूत होगी उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्रीमती चौधरी अपने अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता से महिला मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूती प्रदान करेंगी।
अंत में कश्यप ने श्रीमती रूप कुमारी चौधरी को पुनः शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, सार्थक एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की और कहा कि उनकी यह नई जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति के लिए गर्व का विषय तथा नई पीढ़ी की महिलाओं के लिए प्रेरणा का अवसर है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


