(पाश्वनाथ दर्शन के नाम पर टूर-ट्रैवल ठगी, करधनी थाने में एक गिरफ्तार) जयपुर पश्चिम पुलिस के ऑपरेशन साइक्लोन में साईबर सेल की कार्रवाई
August 21st, 2026 | Post by :- | 22 Views

जयपुर,() । पुलिस आयुक्तालय जयपुर (पश्चिम) के अंतर्गत चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन साइक्लोन’ के दौरान थाना करधनी में एक मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने टूर एंड ट्रैवल्स के नाम पर पाश्वनाथ जी के दर्शन करवाने का झांसा देकर श्रद्धालुओं से लाखों रुपये की ठगी की थी। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) श्री प्रशांत किरण आईपीएस के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राजेश कुमार गुप्ता आरपीएस के सुपरविजन में साईबर सेल प्रभारी श्री अनिल कुमार आरपीएस व उनकी टीम द्वारा की गई। आरोपी ने मध्यप्रदेश के सागर स्थित विभिन्न मंदिरों में आकर्षक धार्मिक यात्रा के पोस्टर लगाए। पोस्टर देखकर श्रद्धालुओं ने संपर्क किया। आरोपी ने यात्रा बुकिंग और एडवांस राशि के नाम पर ऑनलाइन पैसे अपने खातों में जमा करवाए। राशि मिलते ही मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए जाते थे और कोई सेवा नहीं दी जाती थी। इस तरह धार्मिक आस्था का फायदा उठाकर ठगी की गई। आरोपी के खातों पर पूरे भारत से एनसीआरपी पोर्टल पर 37 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई थीं। आरोपी ने लाखों रुपये की ठगी स्वीकार की है। पुलिस उसके नेटवर्क, बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है।
*रक्षाबंधन पर साईबर सुरक्षा की अपील*
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम ने आमजन से अपील की है कि अनजान RakshaBandhan-Greeting-apk या Festival-Gift-apk सहित किसी भी .apk फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। व्हाट्सएप में मीडिया ऑटो-डाउनलोड बंद रखें और टू-स्टेप वेरिफिकेशन सक्रिय करें। संदिग्ध लिंक या पैसे की मांग वाले संदेश पर भरोसा करने से पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे पुष्टि करें।
किसी भी एपीके फाइल को डाउनलोड/इंस्टॉल न करें।
व्हाट्सएप मीडिया ऑटो-डाउनलोड बंद रखें।
टू-स्टेप वेरिफिकेशन सक्रिय करें। फर्जी गिफ्ट,कूपन और डिस्काउंट लिंक से बचें। संदिग्ध संदेश की पहले पुष्टि करें।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।