जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जयपुर पूर्व पुलिस द्वारा गुरुवार को ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, सांगानेर में महिला सुरक्षा, बाल अपराध रोकथाम तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 1370 से अधिक विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।
पुलिस आयुक्तालय के जिला जयपुर पूर्व पुलिस की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, बाल अपराध, साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, ओटीपी व बैंकिंग संबंधी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर अपराध होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सतर्क और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यशाला में श्री राजेश कुमार (अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जयपुर पूर्व), सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर, थानाधिकारी पुलिस थाना मालपुरा गेट तथा थानाधिकारी महिला थाना श्रीमती मंजू चौधरी ने विद्यार्थियों और स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।
जयपुर पूर्व पुलिस ने कहा कि युवाओं को जागरूक और सजग बनाने के उद्देश्य से इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


