गजसिंहपुर,(यश कुमार)। स्थानीय परमानंद डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज के प्लेसमेंट सेल के प्रयासों से 12 अगस्त को बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के लिए इंटरव्यू आयोजित किया गया। इंटरव्यू में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रक्रिया के प्रथम चरण में कुल 18 विद्यार्थियों को एचडीएफसी बैंक, टाटा एआईजी, आरबीएल बैंक के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें 14 विद्यार्थी एचडीएफसी बैंक, टाटा एआईजी तथा 1 विद्यार्थी आरबीएल बैंक के लिए चयनित हुए। कंपनियों की ओर से प्रस्तावित वार्षिक पैकेज में एचडीएफसी बैंक में 4.4 लाख रुपये, टाटा एआईजी में 3.2 लाख रुपये तथा आरबीएल बैंक में 9 लाख रुपये तक का पैकेज शामिल है। आरबीएल बैंक की ओर से प्रस्तावित 9 लाख रुपये वार्षिक पैकेज इस प्लेसमेंट प्रक्रिया का विशेष आकर्षण रहा कॉलेज प्राचार्य डॉ.एम.सी.भारद्वाज ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि कैंपस प्लेसमेंट विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्लेसमेंट सेल के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्लेसमेंट सेल प्रभारी हनुमान चौहान ने बताया कि कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट एवं करियर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कॉलेज प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने प्रथम चरण के इंटरव्यू में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


