सावन मास का तीसरे सोमवार पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ भोलेनाथ को चढ़ेगा पंचामृत,सजेगा अमरापुरेश्वर महादेव का दिव्य दरबार
August 17th, 2026 | Post by :- | 9 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । आस्था भक्ति श्रद्धा के पावन केंद्र श्री अमरापुर स्थान जयपुर में सावन माह के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को श्री अमरापुर स्थान में स्थित अमरापुरेश्वर महादेव का पंचामृत से अभिषेक कर बिल्व पत्र और रुद्राक्ष की माला अर्पित की जाएगी। संत महात्मा एवं पंडित जितेन्द्र दाधीच वेदाचार्य के द्वारा मंत्रोच्चारण से अभिषेक कर पूजा अर्चना आरती के पश्चात दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। इससे पूर्व आज रविवार को गौ शाला में संतो ने स्वामी सर्वानंद जी महाराज के 49 वें पुण्य तिथि महानिर्वाण पर गौ माता को हरा चारा,फल आदि खिलाकर गौसेवा की। मंगलवार 18 अगस्त स्वामी सर्वानंद जी महाराज के 49 वें पुण्य तिथि महानिर्वाण दिवस पर सुबह 7 से 11 संतो का सत्संग, प्रेम प्रकाश ग्रन्थ गीता के पाठों का भोग साहब विशाल भंडारा आदि धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।